संयुक्त राष्ट्र में परमाणु हथियारों की समाप्ति के सिलसिले में इस्लामी रिपब्लिक ईरान द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव, विचार करने हेतु पास कर लिया गया है।रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में परमाणु हथियारों की समाप्ति के सिलसिले में इस्लामी रिपब्लिक ईरान द्वारा प्रस्तुत सुझाव को, समझौते के रूप में स्वीकार कर लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र में ईरानी प्रतिनिधित्व नें हाल ही में दुनिया से परमाणु हथियारों की समाप्ति के सिलसिले में एक सुझाव प्रस्तुत किया है जिसको अमरीका, इस्राईल और कुछ पश्चिमी देशों के विरोध के बावुजूद 113 वोटों से पास कर लिया गया है।इस समझौते का शीर्षक परमाणु हथियारों के फैलाव को रोकने के सिलसिले में सन् 1995, 2000, 2010 में होने वाली कान्फ़्रेंसों में सदस्य देशों के परमाणु हथियारों के सिलसिले में पुनर्विचार और किये गए वादों को लागू करने के सिलसिले में है। इस समझौते में परमाणु हथियार रखने वाले देशों से मांग की गई है कि वह परमाणु हथियारों को समाप्त करने के सिलसिले में किये गए वादों पर अमल करें। परमाणु हथियारों के फैलाव को रोकने का समझौता एन. पी. टी. में 1970 से लागू है जिसके अनुसार सभी हुकूमतों की ज़िम्मेदारी है कि वह अपने परमाणु हथियारों को समाप्त कर दें और नए परमाणु हथियारों को बनाने से बचें और इन हथियारों को दूसरे देशों में हस्तांतरित करने और दूसरे देशों की ज़मीन पर उन्हें स्थापित करने से भी दूर रहें। लेकिन एन. पी. टी. के समझौते पर सिर्फ़ कुछ देशों को छोड़कर किसी नें अमल नहीं किया है।
2 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 478043
संयुक्त राष्ट्र में परमाणु हथियारों की समाप्ति के सिलसिले में इस्लामी रिपब्लिक ईरान द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव, विचार करने हेतु पास कर लिया गया है।